Educational News, Govt. Departments News, Govt. Policies, Govt. Updates, Important Notifications, Govt. Jobs
Saturday, November 16, 2019
Thursday, April 2, 2015
अब मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT,
अब मात्र 10 दिन में बन
जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीका पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ 10 दिन में
पासपोर्ट बन सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स आवदेक ऑनलाइन सबमिट कर सकता है। साथ ही आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डॉक्यूमेंट की जगह सिर्फ एक आधार कार्ड से काम हो जाएगा। आवेदन करते ही आपको अपने अनुसार अगले 3 दिनों में अपॉइनमेंट फिक्स करना है। इसके ठीक 7
दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा।
यानी कुल मिलाकर सिर्फ 10 दिनों की प्रक्रिया में
आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड को पासपोर्ट के लिए जनवरी से जरूरी कर दिया है।
क्यों जरूरी है आधार
सरकार ने आधार की प्रक्रिया से आवेदक की आपराधिक गतिविधियों के सत्यापन की प्रणाली स्थापित करने की कोशिश की है। नई प्रक्रिया के तहत यदि कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना पड़ सकता है।
क्यों होती थी देरी
दरअसल, सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है। हम आपको बता रहे हैं कि आवेदक किस तरह अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है
और सिर्फ 10 दिन में अपना पासपोर्ट हासिल कर
सकता है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप-1- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट http://www.passportindia.gov.in
AppOnlineProject/
welcomeLink पर जाएं। पेज पर आपको register now के लिंक पर क्लिक करें। नए यूजर होने के चलते खुद को रजिस्टर करें। इसमें अपनी डिटेल्स भरें। जैसे की आपका पासपोर्ट कार्यालय कौन सा है। डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल आईडी। ई-
मेल आईडी पर आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी। इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर वापस आना होगा।
स्टेप-2- लॉगिन करें
ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट
को एक्टिवेट करें। इसके बाद यूजर आईडी भरें और फिर पासवर्ड डालें। लॉगिन होने के बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट (Apply For Fresh Passport) या री इश्यू ऑफ पासपोर्ट (Re-issue of Passport) लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद 2 पार्ट होंगे। दोनों में आपको यदि ऑनलाइन बनवाना है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3- विकल्प चुनें
अगर आप पहली बार पासपोर्ट के आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट (Apply For Fresh Passport) पर क्लिक करना होगा।
अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट पर क्लिक करने के आपके सामने कई सारे फॉर्म आएंगे, इनमें आपकी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी फॉर्म को सही से भरें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने में गलती न हो, क्योंकि एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट होने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है। इससे समय की बर्बादी होती है।
स्टेप-4- फैमिली डिटेल्स भरें अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा। सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। इसके बाद अगले पेज पर
क्लिक करके आगे का पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी फैमिली डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव
करके आप अगले पेज पर बढ़ सकते हैं। इसके बाद एड्रेस की डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव कर दें। इसके बाद एमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरनी होंगी।
स्टेप-5- भुगतान और मिलने का समय निर्धारण
‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और
अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके सामने एक
विंडो खुलेगी जहां पर आपको पासपोर्ट बनवाने
की राशि का भुगतान करना होता है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर
एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं।
स्टेप-6- प्रिंट लें एप्लिकेशन रिसीप्ट
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट एप्लिकेशन
रिसीप्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन को प्रिंट करें। इसमें आपका एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर और अप्वाइंटमेंट नंबर होता है।
स्टेप-7- ओरिजनल डॉक्यूमेंट ले जाएं साथ जहां पर भी आपका अप्वाइंटमेंट बुक किया गया है वहां के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं। बस इसके ठीक एक सप्ताह के अंदर आपका पासपोर्ट में आपकी घर होगा। इसकी कॉपी आप ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं।
Friday, March 20, 2015
Aadhar Linkage With Voter Card
Aadhar : मतदाता
Aadhar : मतदाता खुद कर सकते हैं वोटर कार्ड
को आधार से लिंक
हिसार। निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर
जाकर अब मतदाता खुद भी अपने आधार
कार्ड की फीडिंग कर सकते हैं। भारत
निर्वाचन आयोग ने मतदान में पारदर्शिता
लाने के लिए नए निर्देश प्रशासन को
जारी किए हैं। इनके अनुसार जिले के हर
मतदाता के वोटर कार्ड को आधार कार्ड
से लिंक किया जाएगा। प्रक्रिया में
फर्जी मतदाता और मल्टीपल गैस कनेक्शन लेने
वालों की पुष्टि होगी।
भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों को
मतदाता घर बैठे भी पूरा कर सकता है। बस
इसके लिए इंटरनेट की जरूरत होगी।
निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर जाकर
उसमें मतदाता अपनी आधार संबंधित
जानकारी भरकर फौरन प्रक्रिया को पूरा
करने में अपना योगदान दे सकता है।
वीसी से दिए थे निर्देश
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने
पांच मार्च को वीसी (वीडियो
कांफ्रेंसिंग) के जरिए प्रशासन को नए
निर्देश जारी किए थे। इनके अनुसार नेशनल
इलेक्टोरल रोल प्यूरिफिकेशन एंड ऑथेंटिकेशन
प्रोग्राम (राष्ट्रीय मतदाता सूची
शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम) के
बारे में जानकारी देते हुए वोटर कार्ड से
आधार कार्ड को लिंक करने की
जानकारी दी थी।
वोटर कार्ड फीड है वेबसाइट पर
चुनाव निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर
मतदाताओं के वोटर कार्ड नंबर फीड पहले ही
किए जा चुके हैं। हरेक मतदाता के वोटर
कार्ड के नाम, पते और वोटर आईडी नंबर की
जानकारी इसमें फीड निर्वाचन आयोग ने
कर दी है। अगले चरण में आधार कार्ड की
फीडिंग होने के बाद प्रक्रिया पूरी हो
जाएगी।
ये विकल्प भी हैं मतदाता के पास
>एसएमएस- मतदाता को ECILINK लिखकर
स्पेस दबाना होगा, फिर ब्रेकेट में अपना 12
डिजिट का आधार नंबर लिखकर 51969 पर
मैसेज करना होगा।
>टोल फ्री नंबर- अपने आधार को वोटर
कार्ड से लिंक मतदाता प्रदेश के टोल फ्री
नंबर 1950 पर कॉल करके भी करवा सकता है।
इसमें उसे अपनी जानकारी देनी पड़ेगी।
>कार्यालय से- मतदाता को क्षेत्र
निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में
जाकर पहचान पत्र और आधार कार्ड की
फोटो कॉपी करवाकर देनी होगी,
ताकि वहां इसे लिंक कर सकें।
>विशेष कैंपों में- निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र के बीएलओ
प्रत्येक रविवार को विशेष कैंप लगाएंगे,
जिनमें डॉक्यूमेंट जमा करवाकर इस
प्रक्रिया से मतदाता जुड़ सकता है।
'जल्द से जल्द मतदाता इस प्रक्रिया को
पूरी कर लें। 12 अप्रैल के बाद मल्टीपल वोट
वाले मतदाताओं पर प्रशासन कानूनी
कार्रवाई कर सकता है। वेबसाइट पर जाकर
भी मतदाता प्रक्रिया को पूरी कर सकता
है।' डॉ. चंद्र शेखर खरे, जिला उपायुक्त।
इस तरह से कर सकते हैं आधार की फीडिंग
इसमें मतदाता को निर्वाचन आयोग की
वेबसाइट www.nvsp.in पर विजिट करनी
होगी। फिर स्क्रीन पर फीड आधार नंबर
लिखा आएगा जिसे क्लिक करना होगा।
अब जो लिंक खुलेगा उनमें अलग-अलग कालम
दिए होंगे, जिनमें मतदाता को अपना 12
डिजिट का आधार नंबर, नाम, मोबाइल
नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरनी होगी।
फिर सब्मिट का बटन दबाने पर आधार नंबर
वोटर कार्ड से लिंक हो जाएगा। इसके तुरंत
आपके मोबाइल नंबर पर पुष्टि का मैसेज
आएगा।